{"_id":"58ea44c64f1c1bac2b5b514b","slug":"demanded-linking-sahaswan-to-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
Updated Mon, 10 Apr 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेंट्रल वक्फ काउंसिल के सदस्यों ने दिया ज्ञापन
सेंट्रल वक्फ काउंसिल के सदस्य रईस खान को नगर के बुद्धिजीवियों ने ज्ञापन देकर रोडवेज बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कराने और सहसवान को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग की। रईस खान ने उनकी मांग प्रधानमंत्री, परिवहन और रेल मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में नगर के रमाकृष्ण सक्सेना, डॉ. आनंद कृष्ण सक्सेना, डॉ. स्वराज्य चन्द्र गुप्ता, जावेद इकबाल एडवोकेट ने दिया। बताया कि नगर की आबादी दो लाख से अधिक है और नगर से हजारों गांव जुडे़ हुए हैं। मगर रेलवे सेवा और रोडवेज सेवा के अच्छे संसाधन नहीं होने के कारण क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। नगरवासी लंबे समय से रेलवे लाइन की मांग करते चले आ रहें हैं। इस संबंध में माननीय रेलवे मंत्री से भी मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया। मगर इसके बावजूद कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। नगर में रोडवेज बस स्टैंड की इमारत बनी हुई है। बदायूं से दिल्ली रोड पर चलने वाली रोडवेज की बसें बस स्टैंड पर न आकर बाहर बाईपास से चली जाती हैं। सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य रईस खान ने बुद्धिजीवियों की इस मांग को प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया।