फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand to issue birth-death certificate as soon as possible

Budaun News: जल्द से जल्द जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की मांग

Fri, 22 Aug 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demand to issue birth-death certificate as soon as possible
एडीओ श​शिकांत शर्मा को ज्ञापन देते भाकियू नेता। संवाद
वजीरगंज। ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत गुट) की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। एडीओ पंचायत शशिकांत शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें गोवंश को संरक्षण देने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जल्दी निर्गत किए जाने समेत किसानों की तमाम मांगे शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामाशंकर शर्मा ने कहा कि आए दिन खुले में घूम रहे गोवंश सड़क हादसे में मर जाते हैं। किसानों की फसलों को भी नुकसान करते हैं। इनका गोशालाओं में संरक्षण होना चाहिए। बरसात के मौसम में पशुओं का टीकाकरण होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने पर अत्यधिक समय लगने पर बैठक में लोगों ने नाराजगी जताई। कहा इसके लिए किसान कभी एसडीएम तो कभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय में चक्कर लगाते रहते हैं। 15 दिन की समय सीमा में उनको जारी किया जाना चाहिए। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, राजेश कुमार सक्सेना ब्लॉक सचिव, जिला प्रवक्ता शाहिद, पप्पू प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर रामफूल यादव, ऋषभ चौधरी, युवा सचिव मास्टर प्रेमपाल सिंह आदि ने भी किसानों के हित को आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed