फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand for the arrest and dismissal from service of the suspended principal.

Budaun News: निलंबित प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी और नौकरी से बर्खास्तगी की मांग

Wed, 16 Sep 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest and dismissal from service of the suspended principal.
उघैती में स्कूल के निलंबित प्रधानाचार्यकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देते भाकियू के पदा​धिक
उघैती। क्षेत्र में अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित किए गए गांव खंडवा स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने धरना दिया। भाकियू नेता सौदान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उघैती पंचायतघर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय की प्रबंध समिति के कार्यकाल की जांच कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

भाकियू नेता सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी होने और विद्यालय की पूर्ण जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तक धरना जारी रहेगा। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार बिल्सी बदन सिंह धरनास्थल पहुंचे और भाकियू नेताओं एवं ग्रामीणों से उनकी मांगों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में संजीव चौधरी, चौधरी सुरेंद्र सिंह, छोटेलाल, बाबा गरीब दास, अजीत चौधरी, राजवीर श्रीवास्तव, राजाराम, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि हाल ही में प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed