फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   demand for retriment at the age of 65

शिक्षकों की रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष कराने की उठी मांग

Sun, 07 Feb 2016 11:26 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 07 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
demand for retriment at the age of 65
यहां हुई एक बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि यह कैसी बिडंबना है कि 20 से अधिक वर्षों तक राजकीय सेवा करने वाले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद कर दिया गया है और जनप्रतिनिधि को पेंशन एक बार चुनाव जीतने पर ही दी जाती है। मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए जल्द ही संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में एक अभियान चलाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हर जिले से केंद्र और राज्य सरकार को ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद भी यदि यह मांग पूरी नहीं हुई तो प्राथमिक शिक्षक स्कूलों में ताले ठोंकने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो इसके लिए हर स्तर पर शिक्षक प्रयास भी कर रहा है लेकिन उसे ऐसे कार्यों में उलझाया जा रहा है जिसकी वजह से सीधे तौर पर पढ़ाई प्रभावित होगी। बच्चों की रोजाना की उपस्थित मय रोल नंबर के मोबाइल पर मैसेज के जरिए दिए जाने की व्यवस्था का संगठन हर स्तर पर विरोध करेगा। क्योंकि मैसेज करने में शिक्षक को एक से दो घंटे तक लग सकते हैं। सतीश मिश्र ने कहा कि डिग्री कालेज की तर्ज पर प्राथमिक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग राज्य सरकार से की गई है। प्रदेश सरकार ने वायदा भी किया है कि वह सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करेगी। बैठक में शिक्षकों की और भी समस्याएं उठाईं गईं। इस मौके पर गयाराम भारती, रामसेवक, धनेश्वर मिश्र, नत्थूलाल शर्मा, मनोज कुमार सिंह, संजय यादव, अमिता सिंह, वैशाली शर्मा, संजीव शर्मा, नरेंद्र कुमार, धीरेंद्र, विजेंद्र, धीरज, राजीव गुप्ता, अब्जाद हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed