फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Delhi woman and her son cheated of Rs 9.50 lakh, report filed

Budaun News: दिल्ली की महिला और उसके बेटे ने ठगे 9.50 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi woman and her son cheated of Rs 9.50 lakh, report filed
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने दिल्ली के मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी कर 9.50 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर शहर में ढाक वाली ज्यारत के पास रहने वाले अमर कुमार ने दी थी। उनका कहना है कि मां-बेटे ने कैफे बुखारा नाम से फर्म खोलकर उनके माध्यम से अपने खाते में 9.50 लाख रुपये जमा कराके हड़प लिए।
विज्ञापन

अमर कुमार के मुताबिक सिविल लाइंस इलाके में डॉ. मुकेश जौहरी के अस्पताल के सामने कैफे बुखारा नाम से फर्म खोली गई थी। इसमें वह मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इस फर्म की साझेदारी मामुनी-9 इंटरनेशनल फर्म से थी। इसके मालिक देवर्षि वंदोपाध्याय और उनकी मां अल्पना वंदोपाध्याय हैं। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। वे अपनी फर्म से कैफे की फ्रेंचाइजी देते हैं। इनवेस्टर को भारी लालच देकर रुपये जमा कराते हैं।
विज्ञापन

अमर का आरोप है कि मां-बेटे ने धीरे-धरे करके अपने खाते में 9.50 लाख रुपये जमा करा लिए। मैनेजर की हैसियत से अमर ने कई बार दोनाें से हिसाब करने को कहा। उन्हें ई-मेल भी किया, लेकिन मां-बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही बदायूं आकर हिसाब किया। अमर का कहना है कि दोनों ने कई लोगों के साथ ठगी की है। अमर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed