फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Delhi Police took away the fake currency dealer

Budaun News: नकली नोटों के धंधेबाज को ले गई दिल्ली पुलिस

Sun, 25 Feb 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police took away the fake currency dealer
- सिविल लाइंस पुलिस ने एक साल पहले पकड़ा था अर्सिस का महेंद्र, इस समय चल रहा था जमानत पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। एक साल से फरार चल रहा नकली नोटों का धंधेबाज महेद्र शनिवार शाम दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गए। वह एक साल से फरार था।
थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस निवासी महेंद्र पुत्र अतिराज एक साल पहले नकली नोटों के साथ सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ा था। साथ में उसका दोस्त छबिराम भी पकड़ा गया था। उनके पास से नकली नोटों का जखीरा बरामद हुआ था। दोनों लंबे समय से दिल्ली में नकली नोटों का धंधा कर रहे थे। उन्हें सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ समय बाद वह जमानत पर छूटे और फिर से धंधा करने लगे थे। बताते हैं कि इस दौरान छबिराम दिल्ली में पकड़ा गया। उसने अपने दोस्त महेंद्र का नाम बताया था।
विज्ञापन

तब से दिल्ली पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन महेंद्र पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पिछले दिनों पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अर्सिस गांव आकर उसके घर पर कुर्की भी की थी। साथ ही उसे गिरफ्तार करने को कई मुखबिर भी लगा दिए थे। दो दिन पहले दिल्ली पुलिस को पता चला कि आरोपी महेंद्र गांव आया हुआ है। इससे दिल्ली के थाना पीआईए ईस्ट पुलिस शनिवार शाम को सादा कपड़ों में गांव पहुंची और आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के दरोगा सुधाकर मलिक और सचिन ने बताया कि आरोपी से दिल्ली में पूछताछ की जाएगी। इसमें बड़ा खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed