फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Delay in getting fertilizer will affect the production: BKU

खाद मिलने में देरी से उत्पाद पर पड़ेगा असर : भाकियू

Tue, 29 Jul 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Delay in getting fertilizer will affect the production: BKU
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत सदर तहसील में हुई। बरेली मंडल अध्यक्ष सोहनपाल ने किसानों की समस्याओं को उठाया। कहा जिले में किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से फसल पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द किसानों के लिए खाद मुहैया कराने की बात कही। तहसील सदर क्षेत्र में किसानों की जमीन के अंश में हेरफेर कर दिया है। इसकी वजह से किसानों को रजिस्ट्री कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गन्ना किसान भी काफी परेशान है। जिलाध्यक्ष संजीव पटेल ने कहा कि बदायूं-आंवला मार्ग बेहद खराब है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने सड़क ठीक कराने की मांग की है। इस मौके पर वीरपाल सिंह बघेल, श्यामवीर कश्यप, धर्मवीर सिंह यादव, रोहिताश, अच्छन, भीमसेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed