{"_id":"5f9efe468ebc3e9b8c5d77c0","slug":"defaulter-list-of-palika-fix-on-notice-badaun-news-bly425387617","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में लगेगी बकायेदारों की सूची, नाम होंगे सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में लगेगी बकायेदारों की सूची, नाम होंगे सार्वजनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर पालिका की ओर से शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बदले नगर पालिका की ओर से लोगों से धनराशि ली जाती है, लेकिन कुछ लोग कई सालों से नगर पालिका में जल एवं गृहकर की धनराशि नहीं जमा कर रहे हैं, जिसकी वजह उन पर लाखों की देनदारी हो गई है। अब पालिका ऐसे बकायदारों के नाम सार्वजनिक कर रही है। इनकी सूची नगर पालिका में लगाई जाएगी।
नगर पालिका ने बकायेदारों से बड़े पैमाने पर वसूली करने की कवायद शुरू कर दी है। बड़े बकायेदारों की ओर से धनराशि जमा न करने पर पालिका ने इस बार कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसके तहत पालिका की तरफ से पहली बार शहर के बड़े 50 बकायेदारों के नाम, पता व बकाया को सार्वजनिक करते हुए पालिका परिसर में बोर्ड लगवाया जाएगा, ताकि लोगों को पता चल सके। सिटी मजिस्ट्रेट/ ईओ अमित कुमार ने बताया कि अभी तक बड़े बकायेदार धनराशि जमा करने में आनाकानी करते हुए नजर आ रहे थे। इसलिए ऐसे किया जा रहा है। इन लोगों के नाम सार्वजनिक होने के साथ में उनको नोटिस भी जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अगर फिर भी धनराशि जमा नहीं करते हैं, तो इस पर सख्त कदम उठाया जाएगा और आरसी जारी की जाएगी।