{"_id":"6808b640f97659168902af79","slug":"death-of-prisoner-in-district-jail-suspected-to-be-due-to-heart-attack-in-budaun-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला जेल के बंदी की मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला जेल के बंदी की मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, हार्ट अटैक की आशंका
Wed, 23 Apr 2025 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:13 PM IST
सार
जिला जेल में निरुद्ध बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। 13 अप्रैल को उसकी तबियत बिगड़ी थी। पहले उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला कारागार बदायूं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं की जिला जेल में हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, बंदी को पहले से हार्ट की समस्या थी। इस वजह से हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर मढैया के रहने वाले राजेंद्र पुत्र रमजीमल को बलवा व हत्या के मामले में 9 दिसंबर 2024 को न्यायिक हिरासत में लेकर जिला जेल भेजा गया था। चार अप्रैल को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे आगरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां कुछ दिन इलाज के बाद उसे दोबारा जेल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
13 अप्रैल से वह जेल के अस्पताल में भर्ती था, लेकिन उसकी हालात बिगड़ती चली गई। बुधवार को हालात ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन