{"_id":"5f9f088b8ebc3e9bdc31af20","slug":"death-of-man-badaun-news-bly4254902138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की रविवार को अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसके पिता ने एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बीती 29 अक्तूबर की रात नौ बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोठा निवासी दुर्वेश (35) पुत्र ओमपाल आंवला रोड पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उस समय वह शराब के नशे में था। परिवार वाले उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर परिवार वाले युवक को लेकर थाने आए। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर की शाम गांव का ही रूपेंद्र दुर्वेश को अपने साथ बुलाकर ले गया था। फिर उसने दुर्वेश को शराब पिलाकर मारपीट की थी। इससे वह घायल हो गया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और युवक को लेकर जिला अस्पताल चले गए, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वाले शव को वापस ले आए। पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी रूपेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
-मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजन जिस दिन की घटना बता रहे हैं। उस दिन उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। वह युवक को लेकर बरेली चले गए। आज उसे थाने लेकर आए तो तहरीर दी। अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। प्रथम दृष्टतया शरीर पर चोट नहीं मिली है। आंख पर काला धब्बा दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
अमित कुमार, एसओ वजीरगंज