फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death of farmer who entered Mentha plant in Badaun to clean

Badaun: बदायूं में मेंथा प्लांट में सफाई करने घुसे किसान की मौत, एक बरेली रेफर

Thu, 27 Oct 2022 01:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Oct 2022 01:17 PM IST
सार

बदायूं में मेंथा टैंक में साफ सफाई करने को घुसे युवक की मौत हो गई। जबकि एक बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
death of farmer who entered Mentha plant in Badaun to clean
किसान की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना इलाके के गांव बेहटा यमन में गुरुवार को मेंथा टैंक में साफ सफाई करने को घुसे 22 साल के किसान राजपाल पुत्र नरोत्तम की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसके गांव का 25 वर्षीय भोगराज बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि राजपाल अपना टैंक साफ करने आया था। जैसे ही वह टैंक में घुसा उसे सांस लेना मुश्किल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर भोगराज पहुंचा। उसने राजपाल को बचाने की कोशिश की, लेकिन भोगराज को कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


तब तक कई और लोग आ गए उन्होंने किसी तरह दोनों लोगों को बाहर निकाला। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि राजपाल की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed