{"_id":"60808aed8ebc3ed70306459e","slug":"death-of-a-sick-woman-maidens-created-a-ruckus-badaun-news-bly4446119188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन
उझानी। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। सूचना पर गांव पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को बुला लिया। मायके वालों द्वारा संदेह जताए जाने पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रमनगला निवासी संजीव कुमार की पत्नी भावना उर्फ सोनम की (25) तबीयत खराब थी। ज्यादा हालत बिगड़ने पर लगभग एक सप्ताह पूर्व ससुराल वालों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार को आधी रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को पति शव लेकर गांव आ गया। महिला की मौत की सूचना मिलने पर हरदोई जनपद के सांडी गांव से उसके पिता पप्पू व भाई भी यहां आ गए। गांव आने पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। अभी किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर मिली है। यदि मायके वाले तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्राथमिक जांच में बीमारी से मौत होने की जानकारी मिली है।