{"_id":"62110c8e023a7642b43da239","slug":"death-of-a-child-by-drowning-in-a-pit-filled-with-bricks-on-kiln-parents-were-eating-food-in-hut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: भट्ठे पर ईंट पाथने के पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत, झोपड़ी में खाना खा रहे थे माता-पिता, घुटनों के बल चला गया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: भट्ठे पर ईंट पाथने के पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत, झोपड़ी में खाना खा रहे थे माता-पिता, घुटनों के बल चला गया बच्चा
Sat, 19 Feb 2022 08:58 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, म्याऊ/उसावां (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, म्याऊ/उसावां (बदायूं)
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 19 Feb 2022 08:58 PM IST
सार
अलापुर थाना क्षेत्र में म्याऊ-हजरतपुर रोड किनारे संजीव कुमार वर्मा का भट्ठा है। यहां बिहार प्रांत के गया जिले में पचांगपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी अशोक कुमार ईंट पाथने का काम करते हैं।
विज्ञापन
child dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में म्याऊ-हजरतपुर रोड किनारे भट्ठे पर शनिवार दोपहर डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी भरे ईंट पाथने के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बाद में परिवारवालों ने उसके शव को गड्ढे से निकालकर दफन कर दिया।
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र में म्याऊ-हजरतपुर रोड किनारे संजीव कुमार वर्मा का भट्ठा है। यहां बिहार प्रांत के गया जिले में पचांगपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी अशोक कुमार ईंट पाथने का काम करते हैं। अशोक कुमार के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी के साथ भट्ठे के फड़ में बनी झोंपड़ी में बैठकर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उनके पांच बेटों में सबसे छोटा डेढ़ वर्षीय बेटा अमरेश घुटनों के बल झोपड़ी के बाहर निकल गया। वह ईंट पाथने के लिए बने पानी भरे गड्ढे में गिर गया और पानी में डूब गया। अशोक कुमार और उनकी पत्नी खाना खाकर उठे तो अमरेश नहीं था। उन्होंने आसपास देखा, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। गड्ढे के पास जाकर देखा तो बच्चा उसमें पड़ा था। उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन