फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death from current

दरवाजे पर टूटकर गिरी लाइन, युवक की मौत

Thu, 04 Jul 2019 07:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
death from current
उसावां (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैमी में गुरुवार दोपहर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उस समय युवक खेत से लौट रहा था। घर में घुसने के दौरान विद्युत लाइन टूटकर गिर गई और यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कैमी निवासी हरपाल (35) पुत्र चंद्रपाल खेतीबाड़ी करके परिवार चला रहा था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। दो भाइयों की बीमारी से मौत हो चुकी है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हरपाल खेत से लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा कि तभी सड़क किनारे से गुजर रही विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। इससे युवक लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे को देखकर परिवार वाले घर के बाहर दौड़े। तब तक मोहल्ले के दर्जनों लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह तार हटाकर हरपाल को निकाला। इसकी सूचना पर यूपी-100 पहुंच गई और तुरंत युवक को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां डॉक्टर ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने युवक के शव को मोरचरी में रखवा दिया। हरपाल के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed