Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deadly attack on the family by entering the house, shot the teenager

घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, किशोर को गोली मारी

Wed, 26 Oct 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the family by entering the house, shot the teenager
घायल बृजेश।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव का मामला, गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन

सात हमलावरों ने पहले बड़े भाई को घेरा, उसने दूसरे गांव में भागकर जान बचाई
बदायूं/दातागंज। हजरतपुर इलाके में बुधवार रात सात हमलावरों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने 16 वर्षीय ब्रजेश को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। उससे पहले हमलावरों ने बड़े भाई को घेरने की कोशिश की, लेकिन उसने दूसरे गांव में भागकर अपनी जान बचाई। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह मामला थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर का है। गांव के मुनेंद्र पाल के मुताबिक, वह द्वियोरी गांव में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। उसने बताया कि हमलावरों के परिवार का एक लड़का हरियाणा प्रांत से एक लड़की को ले आया है। दोपहर के समय हरियाणा पुलिस लड़की की तलाश में गांव आई थी। उस वक्त वह गांव में मौजूद था। हरियाणा पुलिस को देखकर वह उसके नजदीक पहुंच गया। इसी बात पर आरोपी चिढ़ गए। आरोपी अवैध असलहे लेकर द्वियोरी गांव पहुंच गए, लेकिन इससे पहले उसे हमलावरों की सूचना मिल गई थी। इससे वह नजदीकी गांव पसिया नगला भाग गया। बाद में आरोपियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। घर पर उसका 16 वर्षीय भाई ब्रजेश मौजूद था। उन्होंने ब्रजेश को गोली मार दी। गोली उसको पीठ में लगी है। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह और इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल पहुंच गए। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed