फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead body of man found hanging from tree behind a private school in budaun

Budaun News: निजी स्कूल के पीछे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 03 Dec 2025 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Dec 2025 01:43 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
dead body of man found hanging from tree behind a private school in budaun
युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे के मोहल्ला कटरा वार्ड नंबर चार का रहने वाला सारिक (26 वर्ष) का शव बुधवार सुबह एक स्कूल के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि सारिक मंगलवार शाम को होटल से खाना लेने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


शव को देख परिजनों में मची चीख-पुकार 
बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव बिल्सी रोड स्थित निजी स्कूल के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सारिक के शव को देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed