फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of a young man found on the roadside, family members said - murder

Budaun News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने कहा-हत्या

Sat, 07 Oct 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the roadside, family members said - murder
सहसवान। बदायूं से घर लौट रहे बाइक सवार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त मुकेश मिश्रा (40) निवासी नयागंज सहसवान के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मुकेश मिश्रा बाइक से बदायूं गए थे। रात करीब आठ बजे राहगीरों ने उन्हें व उनकी बाइक को सड़क किनारे पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के बताने पर वे लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई कि मुकेश की हत्या की गई है जबकि इंस्पेक्टर विशाल प्रताप का कहना है कि रात में किसी पशु के बाइक टकरा जाने से उनकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मनोज काफी समय से मीडिया से जुड़े थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
युवती का कहना है वह रिश्तेदारी में उसके गांव आता-जाता था। इसी दौरान उसकी उससे मुलाकात हुई। युवक ने कई बार उससे संबंध बनाए। एक अक्तूबर को आरोपी उसके गांव आया। इसी दौरान उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी लेकिन तब तक वह भाग गया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिवार वालों ने थाने के एक दरोगा व कांस्टेबल पर उनसे अभद्रता करने व गाली-गलौज करके भगाने का आरोप भी लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed