{"_id":"5e5d02a08ebc3eeb5847be7c","slug":"dead-body-found-near-mentha-plant-badaun-news-bly3980350187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंथा प्लांट के पीछे मिली युवक की लाश, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंथा प्लांट के पीछे मिली युवक की लाश, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आमगांव के नजदीक सोमवार को मैंथा प्लांट के पीछे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक कौन और कहां का रहने वाला है, देर शाम तक इसका पता नहीं चल सका।
सोमवार दोपहर बाद कुछ लोगों ने ग्राम लखनपुर को जाने वाले रास्ते पर स्थित मैंथा प्लांट के पीछे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी चर्चा फैलने पर कुछ ही देर में दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक ग्रे कलर की पैंट और आसमानी रंग की जैकेट पहने हुए था। उसकी उम्र करीब 25-30 साल बताई जा रही है। उसके पैर और कपड़े मिट्टी में सने थे। कुछ लोगों का कहना है कि युवक को नशे की हालत में झूमते हुए देखा गया था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।