फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DCM and private bus collide near Lalpul, passenger narrowly escapes

लालपुल के नजदीक डीसीएम और प्राइवेट बस भिड़ी, यात्री बाल बाल बचे

Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
DCM and private bus collide near Lalpul, passenger narrowly escapes
बदायूं। शहर में शनिवार रात लालपुल के नजदीक एक प्राइवेट बस व डीसीएम आपस में टकरा गईं। इस दौरान इसमें सवार नेपाली नागरिक बाल-बाल बच गए। बस गोवा से नेपाल जा रही थी। सुबह पुलिस ने दूसरी बस का इंतजाम कराया। उसके बाद नेपाली नागरिकों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

हादसा रात करीब तीन बजे का बताया जा रहा है। उस वक्त कोतवाली क्षेत्र में काली सड़क को जाने वाले मार्ग पर लालपुल के नजदीक गत्ते से लदी एक डीसीएम सड़क किनारे खड़ी थी। तभी कासगंज की ओर से एक प्राइवेट बस आई। चालक कचहरी की ओर बस ले जाना चाहता था। वह रास्ता भूल गया और काली सड़क की ओर उसने बस को मोड़ दिया। इससे लालपुल तिराहे के नजदीक बस डीसीएम से टकरा गई। घटना मेें दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। बस में करीब 40 नेपाली नागरिक सवार थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। इससे आसपास के मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अलग किया। तब तक सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया। बताते हैं कि ये बस गोवा से नेपाल के बनबसा जा रही थी। रात में ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ। पुलिस ने सुबह दूसरी बस का इंतजाम कराया। तब कहीं यात्रियों को जिले से रवाना किया जा सका। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed