{"_id":"73f2c11a2bc9f3659d31bb9c7f5dde96","slug":"dbtori-the-three-youths-in-haryana-mutlia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबतोरी के तीन युवकों की हरियाणा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबतोरी के तीन युवकों की हरियाणा में मौत
badaun
Updated Thu, 21 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के भैरोड इलाके में एक हादसे में बिसौली के गांव जलालपुर के तीन युवकों की मौत हो गई। तीन घायल हुए हैं। मरने वालों में दो सगे भाई हैं। यह सभी लोग हरियाणा में मजदूरी करते थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक व घायलों के परिवार वाले हरियाणा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
दबतोरी इलाके के गांव जलालपुर निवासी रोहदास (25), राजेश (20) पुत्रगण महेंद्र कश्यप, महेश (21) पुत्र ओमप्रकाश, सुम्मेरी (22) पुत्र चंद्रपाल, महेश (26) पुत्र रामवीर और हरीओम (25) पुत्र बाबूराम हरियाणा के रेवाड़ी में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे। रेवाड़ी की एक फर्म विद्युत पोल और खंभा लगाने का काम करती है। सभी लोग इसी फर्म में नौकरी कर रहे थे। महेश ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। बुधवार को यह लोग ट्रैक्टर-ट्राली में बिजली पोल और खंभे भर कर ले जा रहे थे। रास्ते में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रोहदास, राजेश और महेश की मौके पर मौत हो गई। सुम्मेरी, वीरेंद्र और हरीओम घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर महेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत की खबर गुरुवार को गांव पहुंची। पूरे गांव में मातम छा गया। महिलाएं चीत्कार करने लगीं। कुछ ही देर में पूरा गांव उनके घर को सिमट आया। घरवालों का करुण क्रंदन सुनकर वहां आए लोगों के भी आंसू बहने लगे। इस परिवार पर आई विपति से हर कोई द्रवित था। मृतकों के परिवार वाले शव लेने के लिए हरियाणा रवाना हो गए। बताया जाता है कि तीनों का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
दो बेटों की मौत से टूट गया परिवार
महेंद्र के दो ही बेटे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। रोहदास कई साल से हरियाणा में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले रोहदास की तीन साल की बेटी की मौत हो गई थी। वह घर पर आया था। इसके बाद 15 दिन पहले वह अपने छोटे भाई राजेश को भी अपने साथ ले गया। दोनों भाई वहां मेहनत मजदूरी करने लगे। हादसे में दोनों की मौत से महेंद्र के खानदान के चिराग बुझ गए हैं। घटना के बाद से महेंद्र, उनकी पत्नी माया और रोहदास की पत्नी सूखी बेसुध हैं। रोहदास का एक दो साल का बेटा भी है।
महेश का भाई भी हुआ था हादसे का शिकार
महेश के बड़े भाई की दो साल पहले हरियाणा में हुए एक हादसे में मौत हो चुकी है। महेश को भी मौत खींचकर हरियाणा ले गई। महेश के डेढ़ साल का एक बेटा है। उसकी पत्नी ने एक महीने पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। घटना के बाद महेश के परिवार का भी रो-रो कर बुरा हाल है।