फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Day temperatures exceed 34, strong winds in the evening, hailstorm in many places

दिन में तापमान 34 के पार, शाम को तेज हवाएं, कई स्थानों पर ओलावृष्टि

Tue, 23 Mar 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Day temperatures exceed 34, strong winds in the evening, hailstorm in many places
बदायूं। अधिकतम तापमान में इजाफा सोमवार को भी हुआ। हालांकि, दोपहर बाद बादल छाने और तेज हवा के कारण तापमान कुछ गिरा। पांच बजे के बाद जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और ओलावृष्टि भी हुई तो कहीं आंधी भी आई। इससे फसलों को नुकसान होने की भी खबर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब अगले दो दिन इसी तरह बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। न्यूनतम भी 19 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार से बादल छाने और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया था। सोमवार को दिन की शुरुआत साफ आसमान के साथ हुई। दोपहर तक अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। इस दौरान वातावरण में उमस भी पैदा हो गई। दोपहर के वक्त पसीना आने लगा। शाम चार बजे के बाद मौसम ने अचानक से करवट बदली। आसमान को घने बादलों ने घेर लिया। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि भी हुई। शहर समेत कुछ जगहों पर आंधी भी आई। इससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार और बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हलकी बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान बन रहा है, लेकिन इसके बाद तापमान में एक बार फिर से इजाफा होगा।
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
नूरपुर पिनौनी। दिन में तो यहां मौसम साफ रहा, लेकिन शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। पांच बजे के बाद इलाके में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि भी हुई। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर ज्यादा ही नुकसान हुआ है। हालांकि, कुछ देर के लिए बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हुई, लेकिन तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed