{"_id":"58cc27f64f1c1b295a32abc8","slug":"daughters-will-read-only-then-will-go-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां पढ़ेंगी, तभी आगे बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां पढ़ेंगी, तभी आगे बढ़ेंगी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
girl
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया बालिका शिक्षा पर जोर
विकास खंड इस्लामनगर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय करियामई में श्रमिक समाज शिक्षा संस्थान की ओर से मुस्कान परियोजना के तहत बालिका शिक्षा एवं बालिका संरक्षण पर बाल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान को बढ़ाने संबंधी नाटक, गीत, भाषण आदि प्रस्तुत किए गए। इस दौरान लड़कियां पढ़ेंगी, तभी आगे बढ़ेंगी और बालिका शिक्षा जरूरी है जैसे स्लोगन से जागरूकता का प्रयास किया गया।
ब्लॉक समन्वयक रूपकिशोर ने बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने तथा उन्हें नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शंकरदेव, कृपाल सिंह, बुधपाल सिंह, कल्यान, पूनम देवी, दयाशंकर, उदयवीर सिंह आदि ने पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया। इधर, विकास क्षेत्र कादरचौक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में जूनियर वर्ग की विज्ञान अभिशाप या वरदान विषय पर हुई वाद विवाद तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में आदेश, पायल, चंद्रभान, सुमन, ओमजीत का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
जबकि जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में मिथिलेश, कीर्ति, खुशबू ने अच्छा प्रदर्शन किया।