{"_id":"6360280c2ab57524da4e62f4","slug":"daughter-is-preparing-for-ias-in-chandigarh-badaun-news-bly502394924","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आईएएस की तैयारी कर रही है बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आईएएस की तैयारी कर रही है बेटी
विज्ञापन
बदायूं। सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता की इकलौती बेटी शिवानी है। वह इस समय चंडीगढ़ में आईएएस की तैयारी कर रही है। वह इस दिवाली के त्योहार पर भी गांव नहीं आई थी। हालांकि उसकी परिवार वालों से मोबाइल पर रोजाना बात होती थी। सोमवार शाम हुई तीनों हत्याओं की खबर उसे दे दी गई है। सपा नेता राकेश गुप्ता के दो मकान हैं। एक शहर की आवास विकास कॉलोनी में है और दूसरा गांव में है। उनके भाई राजेश गुप्ता का मकान भी आवास विकास कॉलोनी में है। राजेश गुप्ता के दो बेटे और छह बेटियां हैं।
भाजपा नेता है आरोपित
सपा नेता के परिवार वाले जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वह भाजपा नेता है। साथ ही एक विधायक का ज्यादा करीबी है। पिछले विधानसभा चुनाव में उसने विधायक का चुनाव लड़ाया था। उसी दौरान उस पर भाजपा का क्षेत्रीय पद भी रहा था।
सपा नेता की कनपटी, पत्नी और मां के सीने पर मारी गोली
सपा नेता और उनकी मां व पत्नी की हत्या के बाद काफी देर तक यह पुष्ट नहीं हुआ कि उन्हें कितनी और कहां गोली मारी गई है। हालांकि रात साढ़े 11 बजे जब उनके शव पोस्टमार्टम को ले जाए गए, तब उनके कुछ नजदीकियों ने बताया कि हत्यारों ने राकेश गुप्ता की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की है जबकि उनकी मां और पत्नी की सीने पर गोली मारी गई है।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में जिला पंचायत का चुनाव जीते थे राकेश
राकेश गुप्ता का राजनीतिक सफर काफी पुराना है। वह बसपा सरकार के दौरान उसावां के ब्लॉक प्रमुख रहे। वर्ष 2015 में जिला पंचायत सदस्य बने। इसी साल उनके भाई राजेश उसावां के ब्लॉक प्रमुख बने। इस समय गांव के प्रधान हैं। इससे पहले भी प्रधान रहे हैं। 2010 में राजेश की पत्नी संध्या गुप्ता ब्लॉक प्रमुख बनी थीं। इनकी मां भी ग्राम प्रधान रहीं थीं।