फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All Star Champions defeated Budaun Strikers by two wickets.

Budaun News: ऑल स्टार चैंपियंस ने बदायूं स्ट्राइकर्स को दो विकेट से हराया

Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
All Star Champions defeated Budaun Strikers by two wickets.
एसके इंटर कॉलेज मैदान में शॉट लगाता ​​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। एसके इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को दोस्ताना टी-20 मैच खेला गया। खेले गए टी-20 मैच में ऑल स्टार चैंपियंस ने बदायूं स्ट्राइकर्स को दो विकेट से हरा दिया। 96 रन की तूफानी पारी खेलने वाले बादशाह सैफी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बदायूं स्ट्राइकर्स ने 19 ओवर में 180 रन बनाए। अमन भारती ने 28 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। गौरव ने 34 और विशन ने 31 रन जोड़े। ऑल स्टार की ओर से बादशाह सैफी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में ऑल स्टार की शुरुआत खराब रही और अर्जुन मौर्या खाता खोले बिना आउट हो गए।
विज्ञापन

मोहम्मद अकील अंसारी ने 16 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के से 33 रन बनाए। इसके बाद बादशाह सैफी ने पारी संभाली और 44 गेंदों पर 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 96 रन की मैच विजयी पारी खेली। मो. जुबेर ने 16 और सुमेश प्रजापति ने 12 रन का योगदान दिया। कप्तान मोहम्मद अनीस ने बादशाह सैफी को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed