फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dataganj laborer dies in Jaunpur, contractor accused of murder

Budaun News: दातागंज के मजदूर की जौनपुर में मौत, ठेकेदार पर हत्या का आरोप

Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dataganj laborer dies in Jaunpur, contractor accused of murder
राजेश पाल का फाइल फोटो।
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जगुआसई निवासी मजदूर की जौनपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह वहां पानी की टंकी का निर्माण कार्य करने गया था। परिजनों ने ठेकेदार पर मारपीट करने व टंकी से धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव जुगआसई निवासी राजेश पाल (37) क्षेत्र के ही एक ठेकेदार के साथ पानी की टंकी का निर्माण कार्य करने जौनपुर गया था। राजेश पाल के तहेरे भाई ओमपाल ने बताया कि ठेकेदार ने उसके भाई के परिजनों को 10 जुलाई की सुबह सूचना दी कि राजेश पानी की टंकी से नीचे गिरकर घायल हो गया है। सूचना पर वह परिजनों के साथ जौनपुर पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पता लगा कि नौ जुलाई को ठेकेदार ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसे पानी की टंकी से धक्का दे दिया। इससे उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो हुआ, तब से भाई का इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को लखनऊ स्थित अस्पताल के डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन राजेश को बदायूं ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। राजेश के चार मासूम बेटे हैं। पत्नी लक्ष्मी व मां यशोदा का रो-रोकर बुरा हाल है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि हादसा जौनपुर जिले का है। प्रथम द्ष्टया टंकी के गिरने से मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed