फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Danger of accident due to dumpers parked on the highway side

Budaun News: हाईवे किनारे खड़े हो रहे डंपरों से हादसे का खतरा

Sat, 04 Nov 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Danger of accident due to dumpers parked on the highway side
एमएफ हाईवे पर खड़े डंपर। संवाद
बदायूं। फर्रुखाबाद-मुरादाबाद (एफएम) हाईवे पर सड़क किनारे डंपर खड़े करने से हादसे की आशंका बनी हुई है। ये डंपर गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे हैं। लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में जब कोहरा पड़ना शुरू होगा, तब हाईवे किनारे खड़े होने वाले ये डंपर बड़े हादसों की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा के पास प्लांट लगाया गया है। एक्सप्रेस वे का वनकोटा के पास ही उतार होगा। एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी कार्य के लिए सैकडों की संख्या में डंपर लगाए गए हैं। दिन भर काम करने के बाद शाम को चालक डंपर लाइन से एफएम हाईवे किनारे खड़े कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि ओवरटेक करने वाले वाहनों को खतरा बना रहता है। डंपरों की वजह से हुए हादसों में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed