फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Daggamari stopped at Roadways crossing, till now challans of more than 60 vehicles have been issued

Budaun News: रोडवेज चौराहे पर डग्गामारी बंद, अब तक 60 से ज्यादा वाहनों के चालान

Thu, 27 Jun 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Daggamari stopped at Roadways crossing, till now challans of more than 60 vehicles have been issued
बदायूं। एआरएम राजेश पाठक के आवाज उठाने से परिवहन निगम की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया। रोडवेज चौराहे पर अब डग्गामारी बंद हो गई है। अब कोई भी निजी वाहन चौराहे पर खड़ा नहीं हो रहा है। दूसरी ओर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पिछले 10 दिन में अब तक करीब 60 से ज्यादा वाहनों के चालान हो चुके हैं। उनमें 45 इको वैन और दो बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले एआरएम राजेश पाठक ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ आवाज उठाई थी। वह रोडवेज चौराहे पर घूमते हुए पहुंचे थे। उस दौरान चौराहे पर तीन डग्गामार बसों को खड़ा करके उनमें यात्रियों को बैठाया जा रहा था। इससे परिवहन निगम को काफी नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन

एआरएम राजेश पाठक ने डग्गामार बसों के वीडियो बनाने की कोशिश की थी। तभी डग्गामार बसों के संचालकों और कर्मचारियों ने एआरएम के साथ अभद्रता कर दी थी। यह बात यहां तक पहुंच गई कि उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी। इससे पहले तक खुलेआम बसों को लगाकर यात्रियों को बैठाया जाता था। उसके बाद से धीरे-धीरे ऐसे वाहनों का चौराहे से संचालन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय हालात यह हैं कि अब कोई भी निजी वाहन चौराहे पर खड़ा नहीं हो रहा। अब एआरटीओ भी रोडवेज चौराहे से लेकर भामाशाह चौक और उसके आसपास इलाके में लगातार वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में परिवहन विभाग की ओर से 45 इको वैन और दो स्लीपर बसों के चालान किए जा चुके हैं।


पीटीओ ने चलाया अभियान, कई वाहनों के चालान
पीटीओ (यात्रीकर अधिकारी) रमेश प्रजापति ने बुधवार को शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस लाइन से लेकर दातागंज तिराहा और अन्य स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। 15 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। इसमें कुछ वाहनों को सीज कर दिया गया है।


इस समय चौराहे पर कोई डग्गामार बस खड़ी नहीं हो रही है। अगर आएगी तो तुरंत पता चल जाएगा। बस लाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अगर आवाज नहीं उठाते तो उनके हौसले बुलंद रहते। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed