{"_id":"6a10b990b2c6f364de0da424","slug":"dada-club-won-the-match-by-defeating-lalu-by-19-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-164482-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दादा क्लब ने लालू को 19 रनों से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दादा क्लब ने लालू को 19 रनों से हराकर जीता मैच
Sat, 23 May 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 23 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर चल रहे अंबियापुर प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को लालू क्लब और दादा क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें दादा क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रनों से लालू क्लब को हराकर जीत दर्ज की।
दादा क्लब के कप्तान दादा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट पर 96 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संजय कुमार ने 38, समीर ने 30, जावेद ने 14 रनों का योगदान दिया।
वहीं लालू कल्ब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा, अक्ष एवं योगेश लाला ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके बाद 97 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी लालू क्लब के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। उनकी टीम निर्धारित आठ ओवर में मात्र 77 रन की बना सकी। जिसमें रोहित शर्मा ने 20, योगेश लाला ने 6, संजय यूपीपी ने 30 और विवेक ने 12 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
वहीं दादा कल्ब की ओर से गेंदबाजी करते हुए जोंटी और दादा ने एक-एक विकेट हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दादा क्लब के संजय कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बताते है कि इस टूर्नामेंट में आठ-आठ खिलाड़ी एक टीम से खेल रहे है।
इस मौके पर राजू शर्मा, जाने आलम, शिवम शर्मा, मिंटू सागर, इकरार अहमद, मयंक जैन, मृदुल कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहित कुमार, भूपेंद्र, शिवम शर्मा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।