फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cyber thugs' phones will be boxed, SIM will also be blocked

Budaun News: साइबर ठगों के फोन हो जाएंगे डिब्बा, सिम भी होंगे ब्लाॅक

Sat, 15 Jul 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs' phones will be boxed, SIM will also be blocked
-जिन नंबरों से बार-बार हो रही ठगी, उन्हें और उनसे जुड़े मोबाइल फोन को कराया जा रहा बंंद
विज्ञापन

-साइबर सेल ने टेली कम्युनिकेशन विभाग को 164 मोबाइल नंबरों की भेजी रिपोर्ट
तुषार चौहान
बदायूं। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर पुलिस सख्त कदम उठाने जा रही है। जल्द ही ठगी में शामिल ऐसे लोगों के मोबाइल फोन और सिम को ब्लाॅक करा दिया जाएगा। ऐसे में साइबर अपराधियों के मोबाइल फोन न सिर्फ डिब्बा हो जाएंगे, बल्कि वह उन नंबरों से दोबारा फोन भी नहीं कर सकेंगे। फिलहाल जिले के साइबर सेल ने टेली कम्युनिकेशन विभाग को ऐसे ही 164 मोबाइल नंबरों की रिपोर्ट भेजी है।
साइबर सेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार सागर ने बताया कि साइबराें ठगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। लोगों को साइबर ठगों से सचेत रहने के लिए हर सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। ठगों को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। जिन मोबाइल फोन नंबरों से एक से अधिक बार लोगों को ठगने के मामले सामने आए हैं, उनको सूचीबद्ध किया जा रहा है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ऐसे मोबाइल नंबरों को एसएसपी के आदेश के बाद टेली कम्युनिकेशन विभाग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वहां से सेवा प्रदाता कंपनी से यह पता लगाया जाएगा कि यह नंबर किस मोबाइल फोन पर चल रहा है। उसकी अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या (आईएमईआई नंबर) क्या है? फिर उस नंबर और संबंधित फोन को हमेशा के लिए ब्लाॅक करवा दिया जाएगा। जून में अब तक कई नंबरों को बंद भी करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लगातार बढ़ रहा साइबर अपराध
इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सागर ने बताया है कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। पहले तो एक नंबर से एक-दाे लोगों को ही शिकार बनाया जाया था। अब एक ही नंबर से दस-दस लोगों को ठगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में इन नंबरों को न सिर्फ बंद कराया जा रहा है, बल्कि उनके मोबाइल फोन को भी जरिये डिब्बा बनाया जा रहा है।


--
24 घंटे में करें शिकायत
सागर ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने के बाद तुरंत पुलिस से संपर्क करें या फिर 1930 नंंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे में आपकी ठगी गई राशि के वापस मिलने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed