फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cyber Fraud Under the Pretext of Arranging a Doctors Appointment in Budaun

Budaun News: डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने ठगी, साइबर ठग ने महिला के खाते से निकाले 9.70 लाख रुपये

Sun, 10 May 2026 03:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 10 May 2026 03:25 PM IST
सार

बदायूं में एक महिला से साइबर ठगी कर ली गई। जालसाज ने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने महिला के खाते से 9.70 लाख निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Cyber Fraud Under the Pretext of Arranging a Doctors Appointment in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की पत्नी के बैंक खाते से 9 लाख 70 हजार 769 रुपये की रकम निकाल ली। यह धोखाधड़ी डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने की गई, जिसमें दो रुपये के ऑनलाइन भुगतान का झांसा दिया गया था। पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


शहर के शाहबाजपुर निवासी अश्विनी भारद्वाज ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट तय कराने के लिए दो रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। 
विज्ञापन


अश्विनी भारद्वाज ने बताया कि दो रुपये का भुगतान असफल रहा। उन्होंने किसी को कोई ओटीपी साझा नहीं किया। इसके बावजूद 29 अप्रैल से 2 मई के बीच उनकी पत्नी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से कुल 19 बार में 9 लाख 70 हजार 769 रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम थाना में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नंबर पर करें शिकायत 
साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी या सीवीवी नंबर साझा न करें। धोखाधड़ी से पैसे निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed