{"_id":"6ae4f479ba27df81410c8bcf","slug":"athletes-are-sweating-it-out-at-the-sports-stadium-in-pursuit-of-a-medal-in-hockey-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176621-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हॉकी में मेडल जीतने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में पसीना बहा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हॉकी में मेडल जीतने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में पसीना बहा रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
बदायूं के बिल्सी रोड स्थित स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। एआरटीओ रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आगामी हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। खिलाड़ी सुबह 6 बजे से स्टेडियम में जुट जाते हैं। वार्मअप और फिटनेस के बाद कोच खिलाड़ियों को पासिंग, ड्रिब्लिंग और गोल शूटिंग की बारीकियां सिखा रहे हैं। डिफेंस और अटैक की अलग-अलग प्रैक्टिस कराई जा रही है।
कोच सैय्यद आबिद अली ने बताया कि इस बार टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जिनमें काफी प्रतिभा है। पुराने सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स का मार्गदर्शन कर रहे हैं। टीम का लक्ष्य इस बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतना है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि शासन की ओर से हॉकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जल्द ही विभाग की ओर से खेल कार्यक्रम जारी किए जाएंगे। स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे नए खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और मंडल स्तरीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
अभ्यास कर रहे खिलाड़ी शिवम, सौरभ, घनश्याम और अनिकेत ने बताया कि स्टेडियम में उन्हें बेहतर कोचिंग और सुविधाएं मिल रही हैं। वे कड़ी मेहनत कर जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं।