फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children of council schools will get sweet pudding and upma.

Budaun News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा मीठा हलवा एवं उपमा

Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will get sweet pudding and upma.
बदायूं। मध्याह्न भोजन योजना में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन में मीठा हलवा एवं उपमा (नमकीन हलवा) खाने को मिलेगा। डीएम अवनीश राय ने बीएसए को व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था नवंबर से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक संचालित रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन का वितरण प्रत्येक शुक्रवार को करें। शुक्रवार को विद्यालय बंद होने की स्थिति में आगामी कार्यदिवस में वितरण कराएं। माह के प्रथम एवं तृतीय सप्ताह में मीठा हलवा व द्वितीय, चतुर्थ एवं पंचम सप्ताह में उपमा वितरित कराएं।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर रसोइया प्रत्येक छात्र के लिए न्यूनतम 30 ग्राम सूजी एवं अन्य आवश्यक सामग्री से हलवा या उपमा तैयार कराएं। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन का वितरण मध्याह्न भोजन के समय किया जाएगा। मीठा हलवा एवं उपमा तैयार करने के लिए सामग्री (दाल, सब्जी, तेल, मसाले, नमक, दूध एवं फल आदि) स्थानीय स्तर पर क्रय की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की भांति सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन प्राप्त करने वाले बच्चों का तिथिवार विवरण रखें। साक्ष्य के रूप में फोटोग्राफ भी सुरक्षित कराएं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि व्यय के सापेक्ष धनराशि का विद्यालय स्तर पर संचालित मध्याह्न भोजन निधि खातों में स्थानांतरण करें। मीठा हलवा एवं उपमा पकाने व वितरित करने के लिए विद्यालय में कार्यरत रसोइयों को प्रति छात्र प्रति विद्यालय दिवस दो रुपये की दर से अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed