{"_id":"6ae4f4f0f6b79b7ea5061aa2","slug":"as-soon-as-the-examinations-concluded-traffic-jams-formed-at-major-city-intersections-leaving-people-struggling-for-hours-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176655-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: परीक्षा छूटते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर लगा जाम, घंटों जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: परीक्षा छूटते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर लगा जाम, घंटों जूझते रहे लोग
विज्ञापन
बदायूं शहर में पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद इंद्रा चौक पर वाहनो की लगी कतारें। संवाद
- फोटो : Samvad
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का पेपर छूटते ही शुक्रवार की शाम शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। परीक्षा केंद्रों से एक साथ निकले अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते प्रमुख चौराहों और मार्गों पर जाम लग गया। पुलिस लाइन चौराहे से इंद्रा चौक होते हुए दातागंज तिराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के पीएम श्रीइंटर कॉलेज, पीएम श्रीकन्या इंटर कॉलेज और एसके इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर अभ्यर्थियों की भीड़ बाहर निकली तो सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस की ओर से परीक्षा को लेकर पहले से व्यवस्था किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम में फंसे लोग काफी देर तक परेशान होते रहे।
उधर, परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों का रुख रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की ओर हो गया। दोनों स्थानों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थी ट्रेनों के समय की जानकारी लेते नजर आए तो रोडवेज बस अड्डे पर अपने गृह जनपदों को जाने वाली बसों की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद एक साथ उमड़ी भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव साफ दिखाई दिया। यातायात सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस की प्रर्याप्त ड्यूटी लगाई थी। परीक्षा के छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ एक साथ सड़कों पर आने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति जरूर बनी, लेकिन तत्काल ही यातायात व्यवस्था को सुचारु करा दिया गया।

बदायूं शहर में पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद इंद्रा चौक पर वाहनो की लगी कतारें। संवाद- फोटो : Samvad