{"_id":"6ae4f423cbd3e913980f085c","slug":"di-questions-in-the-mathematics-section-left-pet-candidates-perplexed-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176629-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गणित में डीआई के सवालों ने पीईटी अभ्यर्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गणित में डीआई के सवालों ने पीईटी अभ्यर्थियों को उलझाया
विज्ञापन
रुपेंद्र कुमार, लखीमपुर खीरी
- फोटो : Social Media
बदायूं। जिले के 24 केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में गणित के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को कुछ देर उलझाए रखा। खासकर डाटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) से जुड़े सवाल हल करने में अधिक समय लगा। वहीं, जनरल नॉलेज के प्रश्नों का स्तर सामान्य रहा। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने ओवरऑल पेपर सामान्य बताया। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र में बहुत ज्यादा कठिन सवाल नहीं थे। गणित के कुछ प्रश्न समय लेने वाले जरूर रहे।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के मुताबिक, गणित में डीआई से संबंधित प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। इन सवालों में आंकड़ों को समझकर जवाब निकालना था। ऐसे में समय प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को ज्यादा परेशान नहीं किया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि तैयारी के अनुरूप प्रश्नपत्र आया। जिन अभ्यर्थियों ने समय का सही इस्तेमाल किया, उन्हें सभी प्रश्न हल करने में सहूलियत हुई।
उधर, डीएम अवनीश राय ने एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अफसरों ने कोषागार के निरीक्षण के दौरान प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाएं परखीं। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव बताए-- -- -
पेपर ओवरऑल सामान्य था। जनरल नॉलेज के सवाल ठीक रहे, लेकिन गणित में डीआई के प्रश्नों में समय ज्यादा लगा। - शुभम वर्मा, लखीमपुर खीरी
गणित के कुछ सवालों को हल करने में काफी समय लगा। उन प्रश्नों की वजह से पेपर को कवर करने में समय लगा। बाकी विषयों के प्रश्नों का स्तर सामान्य था। -पवन कुमार, लखीमपुर खीरी
डाटा इंटरप्रिटेशन के सवाल थोड़े उलझाने वाले थे, लेकिन कठिन नहीं थे। प्रश्न हल होने में समय ले रहे थे। समय का सही प्रबंधन करना जरूरी रहा। - अवनीश कुमार, सीतापुर
पेपर बहुत कठिन नहीं था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न अच्छे थे। पूरे पेपर को तय समय पर हल कर लिया। गणित के प्रश्नों में डेटा निकालने में समय जरूर लगा। - रुपेंद्र कुमार, लखीमपुर खीरी
दोनों पालियों में 5387 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
पीईटी की दोनों पालियों में 5387 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। प्रथम पाली में कुल 9816 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7116 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2700 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी 9816 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7129 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 2687 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 19632 परीक्षार्थियों में से 14245 ने परीक्षा दी, जबकि 5387 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षार्थियों के लिए सद्भावना मंच ने की निशुल्क व्यवस्था
बदायूं। पीईटी देने दूर-दराज से आए 100 अभ्यर्थियों के लिए सद्भावना मंच ने निशुल्क ठहरने और नाश्ते की व्यवस्था की। मंच के सदस्य रात में ही रेलवे स्टेशन पहुंचे, अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया। सुबह नाश्ता कराकर परीक्षा केंद्रों के लिए मार्गदर्शन दिया। इस पहल में डॉ. इत्तेहाद आलम, मोहम्मद शादाब, सरफराज अब्बासी, डॉ. साबीह खान, अशर खान, सुबोध यादव, सौरभ सक्सेना आदि का योगदान रहा। संवाद
--

रुपेंद्र कुमार, लखीमपुर खीरी- फोटो : Social Media