फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Custodial death case Ajay Rai says that Rajesh died due to police beating in Badaun

हिरासत में मौत का मामला: बदायूं में अजय राय बोले- पुलिस की पिटाई से गई राजेश की जान, यूपी में जंगलराज

Mon, 31 Aug 2026 06:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 31 Aug 2026 06:25 PM IST
सार

बदायूं में अनुसूचित जाति के युवक राजेश की मौत के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। अजय राय ने पुलिस की पिटाई से राजेश की मौत होने का आरोप लगाया और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Custodial death case Ajay Rai says that Rajesh died due to police beating in Badaun
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार की मुलाकात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को गांव अटसेना पहुंचकर हवालात में तबीयत बिगड़ने के बाद राजेश की मौत होने के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। परिवार से उस दिन के हुए घटनाक्रम को सुना और पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक राजेश की पत्नी शीतल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि राजेश को जब पुलिस पकड़ कर ले गई तो वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। पत्नी ने बताया उन्हें राजेश को छूने तक नहीं दिया गया। परिजनों ने बताया कि मरने के बाद रात में बिना परमिशन के पोस्टमार्टम करा दिया गया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है, परिवार के साथ पूरी संवेदना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग 
अजय राय ने कहा कि राजेश की मौत के मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध है। परिवार का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से राजेश की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार से मांग करता हूं कि पूरे थाने पर कार्रवाई होनी चाहिए जो पुलिसकर्मी राजेश को पकड़ कर ले गए। उन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और जेल भेजना चाहिए। 

अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की ओर दो आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराए जाने पर अजय राय ने कहा कि अब तक पुलिस की ओर से हजारों एनकाउंटर कर पीठ थपथपा रही है। सरकार फेल है। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। सिर्फ दिखावटी काम कर रहा है। 

'कांग्रेस लड़ने वाली पार्टी है, डरने वाली नहीं'
राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी घबराने वाले नहीं हैं। उन पर 50 रिपोर्ट दर्ज हैं। जिस तरह से भाजपा मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला कर रही है। उनकी सभा होने के बाद शुद्धि करने का मुद्दा राहुल गांधी ने उठाया तो उनके ऊपर तमाम धाराएं लगाकर केस दर्ज कराया गया है। कांग्रेस लड़ने वाली पार्टी है डरने वाली नहीं।  

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से नहीं डरेंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी दलितों का अपमान कर रही है। बदायूं में राजेश की जिस तरह से हत्या कर दी गई यह योगी सरकार के जंगलराज की निशानी है। जनमानस आज परी तरह से भाजपा से व्यथित है, इसलिए जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। 

मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोहन भागवत और भाजपा का दोहरा चरित्र है, यह तरफ लोगों को लड़ाते हैं और दूसरी तरफ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक  कार्यकर्ता राजेश कोरी के साथ खड़ा है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed