फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cultural programs to be held tomorrow on the anniversary of Ganga Maha Aarti

Budaun News: गंगा महाआरती की वर्षगांठ पर कल होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun, 14 Jan 2024 02:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs to be held tomorrow on the anniversary of Ganga Maha Aarti
उझानी। कछला घाट पर गंगा महाआरती की पांचवीं वर्षगांठ सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले खिचड़ी भोज और शाम को महाआरती होगी। श्री गंगा आरती सेवा समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर पांच साल पहले तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह की पहल पर गंगा महाआरती शुरू हुई। इसके बाद से नियमित आरती हो रही है। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा समेत जिले के विधायकों और प्रमुख व्यक्तियों ने विशेष दिनों में आरती कराई है। पांचवीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटी श्री गंगा आरती सेवा समिति के सदस्य किशनचंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को कई धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। घाट को रंग-बिरंगी बिजली झालरों से सजाया जाएगा। महाआरती से पहले खिचड़ी भोज और फिर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समिति ने संत-महात्माओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है। पुरोहितों से हवन-पूजन भी कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed