फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

श्रीमद्भागवत : श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन

Thu, 23 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
या में भागवत कथा सुनाते यशोदा नन्दन मिश्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव ओया में मंदिर पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठे दिन कथावाचक यशोदानंदन मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाए जाने के बाद उनकी बाल लीला का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के पैदा होने के बाद कंस ने उन्हें मौत के घाट उतारने के लिए राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षस पूतना को भेजा। पूतना ने भगवान श्रीकृष्ण को जहरीला दूध पिलाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उसको मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन की तैयारी करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण उनको भगवान इंद्र की पूजा करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा करने के लिए कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे क्षेत्रवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। हारकर इंद्र एक सप्ताह के बाद बारिश को बंद कर देते हैं, जिसके बाद ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगने लगते हैं। इस मौके पर राकेश सिंह, शिवकुमार सिंह, अश्वनी, अनुज कुमार तोमर, सोनवीर आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-26
अमरनाथ यात्रा के लिए भंडारे की सामग्री लेकर शिवभक्त हुए रवाना
बदायूं। श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के पदाधिकारी 16वीं बार अमरनाथ यात्रा में भंडारा करने लिए सामग्री लेकर जम्मू कश्मीर के लिए बुधवार को रवाना हो गए। शिव भक्तों को पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने हरी झंडी दिखाकर लालपुल से रवाना किया।

संस्था अध्यक्ष संजय पाराशरी ने बताया कि श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति विगत 15 वर्षों से अमरनाथ यात्रा को पधारे शिव भक्तों की सेवा को दुमैल बालटाल (जम्मू कश्मीर) में विशाल भंडारे का आयोजन करती है। वहीं श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था करती है। इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी। इस मौके पर तुषार पाराशरी, राजीव कश्यप, जितेंद्र साहू, किट्टू पाराशरी, नम्रता शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed