{"_id":"62b069004543c7576704d929","slug":"cultural-badaun-news-bly488838518","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
ओया गांव में भागवत कथा सुनाते यशोदानंदन मिश्रा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। तहसील के गांव ओया में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक यशोदानंदन मिश्रा ने ध्रुव और सती चरित्र का प्रसंग सुनाया। इस ध्रुव चरित्र सुनकर श्रद्धालु भाव विभाग हो गए।
कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव की अनुमति लिए बिना उमा अपने पिता दक्ष के यहां आयोजित यज्ञ में पहुंच गईं। यज्ञ में भगवान शिव को निमंत्रण नहीं दिए जाने से कुपित होकर सती ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर शरीर त्याग दिया।
इससे नाराज शिव के गणों ने राजा दक्ष का यज्ञ विध्वंस कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि जहां सम्मान न मिले वहां कदापि नहीं जाना चाहिए।
ध्रुव का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सौतेली मां से अपमानित होकर बालक ध्रुव कठोर तपस्या के लिए जंगल को चल पड़े। बारिश, आंधी-तूफान के बावजूद तपस्या से न डिगने पर भगवान प्रगट हुए और उन्हें अटल पदवी प्रदान की।
विज्ञापन
कथा में राकेश सिंह, शिवकुमार सिंह, अश्वनी, अनुज, सोनवीर, ओंकार, राधा, मिथलेश, कुसुम, शशि आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
लिंगेश्वर महादेव मंदिर पर मनाया गया हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना का वार्षिकोत्सव
बदायूं। मढ़ई चौक स्थित लिंगेश्वर महादेव हनुमान मंदिर पर हनुमान दी की मूर्ति का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनाया गया। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने सुबह हनुमान जी की मूर्ति का दूध, दही, बूरा, शहद व गंगाजल से अभिषेक किया। तत्पश्चात हनुमान जी को नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर भव्य शृंगार किया गया। इस मौके पर हवन पूजन भी किया गया। भक्तों ने जय श्री राम, जय हनुमान के नारे लगा कर वातावरण भक्तिमय कर दिया। अंत में हनुमान जी की आरती उतार कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर कपिल रस्तोगी, गोविंद रस्तोगी, कशिश, गौरव, उज्जवल रस्तोगी, तुषार रस्तोगी, सौरभ, नितिन, ध्रुव रस्तोगी, मोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
संकीर्तन में झूम उठे श्रद्धालु
बदायूं। श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार शाम बिरुआबाड़ी मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठित श्री श्री गौर निताई के सम्मुख जल विहार महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का मुख्य आकर्षण सुगंधित जल का छिड़काव और भारी मात्रा में पुष्प वर्षा रहा।
इस मौके पर भक्तों ने संकीर्तन किया, जिसे सुनकर उपस्थितजन झूम उठे। इसमें पंकज, श्याम, अरुण, राकेश, विजय, ऋषभ, अक्षत, गीता, सरोज, दीपा, आयुषी, अल्पी, सूर्यप्रकाश आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद