फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

शोभायात्रा में उमड़े हनुमान भक्त, झांकियों ने मनमोहा

Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
cultural
शोभायात्रा में शामिल राम-सीता और हनुमान की झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम कमेटी के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव का सोमवार देर शाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मंदिर परिसर में पूजन के बाद शाम को शोभायात्रा शुरू हुई तो पवनपुत्र के जयकारे गूंज उठे। शोभायात्रा में शामिल हनुमान भक्तों ने बैंडबाजों की धुन पर नृत्य किया। काली अखाड़े के कलाकारों को रास्ते में भी पूजा गया।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा की देखरेख में तीसरे दिन धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूजन के बाद वानरों को मीठी पूड़ियां, चने और गुड़ खिलाया गया। झांकी पूजन करके शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई तो कछला रोड बाजार में पवनपुत्र के जयकारे गूंजते रहे। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, शंकर-पार्वती, गणेश, दुर्गा, संतोषी माता समेत देवी-देवताओं की करीब तीन दर्जन स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। काली अखाड़े के कलाकारों ने कछला रोड मार्केट, साहूकारा, किलाखेड़ा, बिल्सी रोड मार्केट के अलावा स्टेशन रोड पर भी करतब दिखाए। भक्तों ने काली बने कलाकार का पूजन किया। घंटाघर चौराहे पर झांकियों पर फूल बरसाए गए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल हनुमान भक्तों ने बैंडबाजों पर धुन पर थिरकते हुए गुलाल भी उड़ाया। देर शाम समापन पर हनुमान मंदिर में आरती हुई। केक काटने के बाद 125 किलो वजन के लड्डू का भोग लगाया गया। मंदिर प्रबंधक ने बेहतर प्रदर्शन के लिए कलाकारों और झांकियां लेकर पहुंचने वालों को स्मृति चिह्न भेंट किए। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में योगेश प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, अखिल अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, आशु गर्ग, संजय मित्तल, अरविंद शर्मा, अंकुर वार्ष्णेय, कुलदीप शर्मा, उमाशंकर गोस्वामी, शैलेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed