{"_id":"623dd139df27796874053a6b","slug":"cultural-badaun-news-bly4792615135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में गूंजे शीतला माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में गूंजे शीतला माता के जयकारे
विज्ञापन
शोभायात्रा में मां सरस्वती बनी बालिका। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। शीतला माता महोत्सव के तहत दूसरे दिन शुक्रवार को अष्टमी पूजन के साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देव-देवताओं की झांकियों की मौजूदगी में काली अखाड़े के कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया। शोभायात्रा बाजार में होकर जिधर से होकर निकली, उसी तरफ शीतला माता के जयकारे गूंजते रहे। दुकानदारों ने झांकियों का पूजन भी किया।
शीतला माता की जयंती पर शोभायात्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित मंदिर से शुरू हुई। भक्तों की मौजूदगी में महंत शिवसनेही मिश्र ने झांकियों का पूजन किया। शोभायात्रा किलाखेड़ा, साहूकारा और बाजारकलां मोहल्ला के रास्ते होकर पुरानी अनाज मंडी पहुंची। पुरानी अनाज मंडी, स्टेशन रोड और घंटाघर चौराहे पर भी भक्तों ने शोभायात्रा में स्वागत किया। झांकियों पर फूल बरसाए। बच्चों की झांकियां भी शामिल हुईं। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने रास्ते में करतब दिखाए। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्तों ने काली बने कलाकार का पूजन कर प्रसाद वितरण कराया।
नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा बिल्सी रोड बाजार होकर मंदिर परिसर लौटी। रास्ते में शीतला माता के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने मंदिर में शीतला माता की आरती भी की। प्रसाद भी बांटा गया। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में संजय चतुर्वेदी, शिवगोपाल मिश्र, शिवम शर्मा, रामकिशोर माहेश्वरी, संतोष वार्ष्णेय, कामेश गुप्ता, राधाकृष्ण यादव, अनुभव, शिवकिशोर माहेश्वरी और वीके मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

शीतला माता की शोभायात्रा में शामिल कलाकार। संवाद- फोटो : BADAUN