फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

धरती माता करे पुकार, आसपास का करो सुधार

Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉक्टर वंदना शर्मा के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने ग्राम सिरसा ठेर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। छात्राओं की ओर से कॉलेज से गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्राओं ने ‘धरती माता करे पुकार, आसपास का करो सुधार’ नारे लगाए।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की ओर से चलाया गया सबसे बड़ा अभियान है। यह हमारे राष्ट्र की आश्यकता है, जब स्वच्छता रहेगी, तभी हम स्वस्थ रहेंगे। इसके बाद कॉलेज से एनसीसी छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान हम सब ने यह ठाना है भारत स्वच्छ बनाना है, धरती माता करे पुकार आसपास का करो सुधार आदि नारे लगाए। गांव सिरसा ठेर में छात्राओं की ओर से सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

डॉ. सोनी मौर्य ने सहयोग करते हुए कैडेट्स को अनुशासित रहने के फायदे बताए। इस दौरान छात्राओं की ओर से ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. इंदु शर्मा, साक्षी चौधरी, अंशु देवी, सुमन, वर्षा कुमारी, वैष्णवी, दीक्षा, पूजा रानी, मेहरून निशा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed