फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

मानवता की रक्षा के लिए करेंगे काम

Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
cultural
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन का छटा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। स्काउट भवन में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस, विशिष्ट अति थि बीएसए रहे। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मानवता की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली की बदायूं इकाई ने छठा स्थापना दिवस स्काउट भवन में मनाया। मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि संगठन के लोग मार्ग में आने वाली परेशानियों की परवाह किए बिना, अपने संगठन के उद्देश्य के लिए पूर्ण मनोयोग और पूर्ण ईमानदारी से कार्य करते रहें। विशिष्ट अतिथि बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यूं तो बहुत से संगठन कार्यरत हैं जो जातिवाद, पार्टीवाद या हिंदू-मुस्लिम पर काम करते हैं। यह संगठन केवल मानव धर्म की सुरक्षा के लिए बनाया गया है जो धरातल पर मानवाधिकार सुरक्षा के लिए कार्य करता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) प्रभा यादव ने कहा कि बदायूं में आयोजित कार्यक्रम में आकर गर्व महसूस हो रहा है। यहां का संगठन काफी अच्छा काम कर रहा है। इनके अलावा डॉ. एसडी यादव, नेकराम सिंह, पंकज कुमार यादव, रामेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश पुरी, जिला संयोजक मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स, अहमद अमजदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed