फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

श्याम बाबा के संकीर्तन में जमकर झूमे श्रद्धालु

Mon, 03 Jan 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी में सजाया गया श्याम बाबा का दरबार। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर की श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार की रात नगर के कॉलेज रोड स्थित पीएल शाक्य मैदान पर श्याम बाबा का प्रथम भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। इस मौके पर खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। इसके बाद यहां 56 भोग लगाया गया।
विज्ञापन

यहां श्याम प्रेमी विकास बाबू के साथ बालाजी दरबार के प्रधान महंत मटरूमल शर्मा ने बाबा की अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। साथ ही भक्तों ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर की संजीव खुशिया एंड पार्टी के कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। बीच-बीच में यहां इत्र वर्षा, फूलों की होली के साथ बाबा की भव्य झांकी पेश की गई।
विज्ञापन

दिल्ली की कलाकार शिवानी राजपूत, अलीगढ़ के राजेश राणा, गाजियाबाद के रवि राज, कवि राज ने अपने भजनों से प्रभु का गुणगान किया। इसके बाद देर रात बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया। श्याम प्रेमियों को समिति की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश शर्मा, हर्षित माहेश्वरी, कौशल देवल, रितिक देवल, अमन गुप्ता, गौरव देवल, चिराग मस्ताना, विशाल शाक्य, हिमान्शु शाक्य, शुभम माहेश्वरी, राघव गुप्ता, ललतेश शर्मा व सोमेंद्र माहेश्वरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed