फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ घाट पर की पूजा

Mon, 23 Aug 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी/कछला। श्रावणी पूर्णिमा पर रविवार को कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर नजर आया। तड़के से लेकर दोपहर तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर घाट पर पूजा-अर्चना की। रक्षाबंधन होने के बाद भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़भाड़ रही। श्रद्धालुओं ने आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए। साथ ही कन्याओं समेत संत और महात्माओं को दक्षिणा भेंट की।
विज्ञापन

सावन महीना के समापन पर पूर्णिमा का खास महत्व होता है। भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था से सराबोर सावन महीने के हर सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक भी किया जाता रहा। रक्षाबंधन भी पूर्णिमा वाले दिन होता है। इसी के तहत रविवार तड़के से ही गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान का यह दौर दोपहर तक चला। आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने सबसे पहले सूर्यदेव को अर्क दिया फिर घाट पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़रही। गंगाघाट के आसपास के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। कई श्रद्धालुओं ने संत और महात्माओं से रक्षा सूत्र बंधवाया। आचार्य प्रभुदास प्रवीण जी महाराज ने बताया कि इस पूर्णिमा का ब्राह्मणों में एक अलग महत्व है। जनेऊ पूजन भी इसी पूर्णिमा को किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों ने दो श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया
उझानी। गंगाघाट पर स्नान करते समय दोपहर में कासगंज जिले के सोरों निवासी श्रद्धालुओं में पीयूष और नेमचंद्र गहरे पानी में चले गए। यह देख उनके दोस्तों ने शोर मचा दिया। पीयूष को तो डुबकी भी लग गई। शोरगुल सुन पास में मौजूद नाव से तीन गोताखोर गंगा में कूद पड़े। गोताखोरों ने दोनों को डूबने से बचा लिया। गोताखोर ही दोनों को गंगा से बाहर निकालकर ले आए। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से गंगाघाट पर प्राइवेट नावों पर गोताखोरों को लगाया गया था। पुलिस फोर्स भी घाट पर तैनात रहा। श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed