{"_id":"5da8b08b8ebc3e0142328785","slug":"cultural-badaun-news-bly3805176159","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं शोभायात्रा में जुटे भक्तों ने किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं शोभायात्रा में जुटे भक्तों ने किया गुणगान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। बिहारी मंदिर साईं बाबा के वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। मेन मार्केट में भक्तों ने पालकी पर फूल भी बरसाए, साथ ही समापन पर मंदिर में भंडारे के दौरान भक्तों ने प्रसाद पाया।
साईं शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर परिसर से गुरुवार दोपहर में शुरू हुई। आयोजक विपर्णा गौड़ ने साईं पालकी का पूजन किया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा बाजार कलां मोहल्ले से होकर मेन मार्केट और स्टेशन रोड पर पहुंची तो भक्तों ने पालकी का स्वागत किया। घंटाघर चौराहे पर कलाकारों ने करतब दिखाए। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का प्रदर्शन भी मनमोहक रहा। साईं पालकी शाम को मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। आरती के बाद भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद पाया। र्साईं पालकी और भंडारे के दौरान उपेंद्र शर्मा, कृपाराम शर्मा, अरविंद शर्मा, अजय तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद