{"_id":"5da616218ebc3e01767f627b","slug":"cultural-badaun-news-bly380313880","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली और बगरैन में निकाली गई राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली और बगरैन में निकाली गई राम बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से बिसौली नगर में भगवान राम की भव्य बरात निकाली गई। शुभारंभ बिसौली विधायक कुशाग्र सागर द्वारा किया गया। मोहल्ला होली चौक से शुरू हुई शोभायात्रा परंपरागत मार्गों से होती हुई प्राचीन रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। सबसे आगे चल रहे काली अखाड़े में काली का रूप धरे कलाकार की तलवारबाजी देखते ही बनती थी। शोभायात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण के अलावा शंकर पार्वती, राधाकृष्ण, हनुमान आदि देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण बढ़ा रही थीं। सीओ सर्वेंद्र सिंह, कोतवाल पंकज लवानिया, मुकेश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
बगरैन। श्री रामलीला कमेटी की देखरेख में राम बरात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में काली अखाड़ा के अलावा अन्य झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में भगवान गणेश की झांकी के पीछे भगवान राम-लक्ष्मण का रथ चल रहा था। रथ के पीछे चार बैंड बाजे, दो काली अखाड़े समेत 10 झांकियों में शामिल कलाकार करतब दिखाते हुए चल रहे थे। अध्यक्ष देवेंद्र देव शर्मा, सुनील वर्मा, होमेन्द्र देव शर्मा, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।