{"_id":"5d87b82b8ebc3e014a689158","slug":"cultural-badaun-news-bly377220146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता में अग्रणी भूमिका निभा रहा विहिप: जगपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता में अग्रणी भूमिका निभा रहा विहिप: जगपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें परिषद के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष परिषद (ब्रज प्रांत) के सह प्रांत मंत्री जगपाल सिंह ने दीप जलाकर तथा जिलाध्यक्ष सुनील राठौर ने माल्यार्पण कर किया।
सह प्रांत मंत्री जगपाल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद विश्वभर के हिंदुओं को संगठित करने के साथ-साथ समाज में सामाजिक समरसता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। परिषद से जुड़ने के लिए आगामी नवंबर माह में बजरंग दल के माध्यम से हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। अक्तूबर माह में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए जिला अभ्यास वर्ग 12 से 14 अक्टूबर तक बीआईएमटी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। जिला अभ्यास वर्ग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार तथा प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति एवं परंपरा की जानकारी प्राप्त होती है। बैठक में विनय प्रताप सिंह, राजेश प्रजापति, ओमेंद्र, अरविंद, बाबू मौर्य, श्याम सुंदर शर्मा, मोनू श्रीवास्तव, अंकित चौहान, अभिषेक, तनय कश्यप, राजकुमार सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।