{"_id":"5d827d928ebc3e017941ea71","slug":"cultural-badaun-news-bly3766191154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर परिवार से भेंट कर सौंपा सेवा-संकल्प का साहित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर परिवार से भेंट कर सौंपा सेवा-संकल्प का साहित्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री और बदायूं जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी डॉ. संजीव गुप्ता के निवास पर पहुंचे और उन्हें उनके पूरे परिवार की मौजूदगी में भाजपा के सेवा-संकल्प से अवगत कराया। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सेवा-संकल्प का साहित्य भी भेंट किया।
देशभर में बुद्धिजीवियों और खास लोगों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के साथा ही सेवा-संकल्प सप्ताह शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन वाले दिन से शुरू हुए अभियान में प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री ने रामलीला मैदान रोड स्थित डॉ. संजीव गुप्ता और उनके परिवार से उन्हीं के निवास पर भेंट की। करीब आधा घंटा तक डॉक्टर परिवार के बीच रहे कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ी सेवा संकल्प की तीन पुस्तकें भेंट कीं। तीनों पुस्तकों में जनहित की योजनाओं के अलावा उनसे जुड़ी अहम जानकारियां भी शामिल हैं। डॉ. गुप्ता और उनकी पत्नी संध्या गुप्ता से केबिनेट मंत्री ने संक्षिप्त बातचीत में बताया कि पार्टी और केंद्र सरकार की योजना बुद्धिजीवी समुदाय को योजनाओं से जुड़ी जानकारियां साझा करना है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, शंकर गुप्ता, गिरीशपाल सिंह, अशोक भारती और निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।