फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CT scan and digital X-ray being done in the medical college

Budaun News: मेडिकल कॉलेज में हो रहे सीटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे

Sun, 02 Nov 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
CT scan and digital X-ray being done in the medical college
बदायूं। मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को सीटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे की आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हालांकि, जानकारी के अभाव में अब भी कई लोग इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं और जांच के लिए निजी केंद्रों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन और डिजिटल एक्स-रे यूनिट पूरी तरह शुरू हो चुकी है। रोजाना दर्जनों मरीज यहां जांच कराने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, क्योंकि यहां जांचें सरकारी दरों पर और विशेषज्ञ तकनीशियनों की देखरेख में की जा रही हैं। यहां जल्द ही रेडियोलॉजी विभाग में और भी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि मरीजों को एक ही स्थान पर संपूर्ण चिकित्सा जांच की व्यवस्था मिल सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जांच के लिए सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचें और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर अनावश्यक खर्च से बचें। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed