फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crushing stopped due to a fault in the sugar mill machine

Budaun News: चीनी मिल की मशीन में आई खराबी से पेराई ठप

Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Crushing stopped due to a fault in the sugar mill machine
शेखूपुर चीनी मिल में गन्ने की पिराई बंद होने पर मिल परिसर में खड़े किसान।स्रोत-किसान
बदायूं। किसान सहकारी चीनी मिल की मशीनों में पिछले दो दिन से खराबी आ रही है। इसमें जूस ओवरफ्लो हो रहा है। बुधवार को मशीन कुछ घंटे के लिए चालू की गई, लेकिन जूस का ओवरफ्लो होने से मशीन बंद करनी पड़ी। बृहस्पतिवार की सुबह भी यही हाल रहा। लखनऊ से तीन सदस्यीय तकनीकी टीम मिल पहुंची हुई है। शुक्रवार से पेराई शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं तुलाई के इंतजार में मिल गेट पर 150 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी रहीं।
विज्ञापन

चीनी मिल में कई दिनों से तकनीकी खराबी चल रही है। जिससे पिराई का कार्य रुक-रुककर हो रहा है। बुधवार सुबह करीब दस चीनी मिल में अधिक मात्रा में जूस ओवरफ्लो होने लगा। इससे गन्ने के जूस का नुकसान होने लगा। इस वजह से मशीन को बंद करना पड़ा। स्थानीय तकनीकी टीम मशीन को ठीक करने में जुटी रही। बावजूद वह कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन

इससे पेराई कार्य करीब सात घंटे बंद रहा। देर शाम टीम की मेहनत रंग लाई। मशीन को कम जूस ओवरफ्लो के बीच चलाया गया, जो देर रात तक चला। बृहस्पतिवार सुबह फिर से मशीन से जूस ओवरफ्लो होने लगा। इससे चीनी का उत्पादन रुक गया। क्वीड मशीन में भी तकनीकी खराबी आ गई। बार-बार बंद हो रही मशीन के चलते पेराई के लिए किसानों से गन्ना नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना तुलाई बंद होने से किसान परेशान हो गए। इससे किसान मिल गेट के बाहर ही तुलाई का इंतजार करते रहे। यार्ड में तकरीबन 150 से अधिक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी हैं। उनके साथ आए किसान ठंड में रहने को मजबूर हैं। वहीं, देर शाम लखनऊ से तकनीकी तीन सदस्यीय टीम चीनी मिल पहुंची है।

टीम मशीन को ठीक करने में जुटी है। देर रात तक टीम को मशीन चालू करने में सफलता नहीं मिल सकी है। चीनी मिल प्रबंंधक गुलशन कुमार ने बताया कि चीनी उत्पादन करने वाली मशीन से जूस का ओवरफ्लो हो रहा है। इस वजह से चीनी मिल में पेराई बंद करना पड़ गई। शाम को लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम मिल पहुंची है। मरम्मत कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि शुक्रवार को पेराई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed